गुड़गांव, अक्टूबर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दौला गांव में बीते दिनों हुई 35 वर्षीय महिला की खौफनाक हत्या और डकैती के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक सोने की अंगूठी, दो सोने के टॉप्स, दो सोने की बालियां,एक सोने की चेन, 34 चांदी की बिछिया, दो मोबाइल, दो मोटरसाइकिलें, एक हेलमेट, फर्जी नंबर प्लेट, सेलो टेप, बैग और जूते बरामद किए। शनिवार को रिमांड खत्म होने पर तीनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वारदात की तारीख और घटनाक्रम 16 अक्तूबर को दी गई थी वारदात को अंजाम

महिला की हत्या की घटना घटना 16 अक्तूबर की सुबह की है। मृत...