गुड़गांव, जुलाई 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर वाटिका चौक के समीप तेज रफ्तार मर्सिडिज की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। थाना बादशाहपुर ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव झाड़सा के देवीलाल विश्राम गढ़ निवासी अमित ठाकरान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके ताऊ का लड़का विपिन कुमार एक्टिवा से घर की तरफ आ रहा था। वाटिका चौक फ्लाईओवर के समीप एक मर्सिडिज ने स्कूटी में टक्कर मार दी। यह घटना शनिवार को हुई। रविवार को मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मर्सिडिज चालक की तलाश शुरू कर दी है।- यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हत्या करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...