गुड़गांव, जुलाई 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-68 स्थित एम3एम मरीना सोसाइटी के निवासियों को रास्ता बंद होने का डर सता रहा है। गुरुग्राम नगर निगम ने बादशाहपुर-टीकली रोड का दोबारा निर्माण करने के लिए दूसरा वैकल्पिक रास्ता चुनने के निर्देश जारी किए हैं। चेतावनी दी है कि यदि जल्द विकल्प नहीं चुना तो यह रास्ता बंद कर दिया जाएगा। वहीं, इस चेतावनी से सोसाइटी निवासियों में डर बना हुआ है कि यदि यह रास्ता बंद हो जाता है तो उनके पास आवागमन का दूसरा विकल्प नहीं है। इस सोसाइटी में करीब एक हजार परिवार रहते हैं। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने राजस्व रास्ते पर लाइसेंस जारी करते हुए गुरुग्राम-मानेसर विकास योजना के तहत 24 मीटर सड़कों के निर्माण की योजना बना डाली। इन सड़कों के निर्माण की योजना कागज़ों से बाहर नहीं निकली। इस वजह से एम3एम मर...