गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: दुस्साहस गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। निहाल कॉलोनी में मामूली कहासुनी होने पर श्रमिक की डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का लहूलुहान शव सुबह गली में पड़ा मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के हाथ एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज लगी है, इसके आधार पर एक नाबालिग समेत दो संदिग्धों की पहचान की गई है। पुलिस ने गुरुवार को बजघेडा थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान और पुलिस की कार्रवाई मृतक की पहचान 44 वर्षीय प्यारे लाल के रूप में हुई है। प्यारे लाल मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और वर्तमान में गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क में किराए पर रहकर मजदूरीकरते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि प्यारेलाल की पत्नी की सात साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे और एक बेटी है। तीनों ...