गुड़गांव, नवम्बर 25 -- Gurgaon News: - सुरक्षाकर्मी ने मंदिर में आने वाली मां-बेटी पर लगाया आरोप फरीदाबाद, संवाददाता। सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में तैनात एक महिला सुरक्षाकर्मी पर धारदार हथियार से हमला करने और उसका सोने का कुंडल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंदिर में आने वाली मां-बेटी पर हमला करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर डबुआ थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर में विवाद और हमले का आरोप पुलिस को दी शिकायत में सुमन ने बताया कि वह मूलरूप से शामली, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और सैनिक कॉलोनी के शिव मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। 22 नवंबर को मंदिर में तुलसी विवाह के दौरान चढ़ावे में आए दान और वस्त्र स्टोर में रखे हुए थे। ...