गुड़गांव, नवम्बर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में मंगलवार को विभिन्न मंदिरों में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मंदिरों में भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर अन्नकूट का भोग लगाया गया। लोगों को कढ़ी, चावल, बाजरे की खिचड़ी, मिश्रित सब्जी, खीर, हलवा और पूड़ी का प्रसाद वितरित किए गए। गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण पूजन से शहर भक्ति रस में डूब गया। सेक्टर-4 स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई। सेक्टर-5 स्थित महालक्ष्मी मंदिर में प्रधान दिनेश अग्रवाल के नेतृत्व में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा हुई। चिंतपूर्णी मंदिर में सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया। घंटेश्वर मंदिर में भी अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : गोवर्धन पूजा पर गायों और प्रकृति की आराधना का है विशेष महत...