Gurgaon News: भूतेश्वर मंदिर से बीकानेर चौक तक मॉडल सड़क बनेगी
गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी के पुराने शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली खांडसा रोड की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है। नगर निगम गुरुग्राम के डिवीजन-2बी ने वार्ड संख्या 29 के तहत भूतेश्वर मंदिर से लेकर बीकानेर चौक तक के पूरे हिस्से को आधुनिक मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की विस्तृत परियोजना तैयार की है। उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद स्वीकृत हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 929.76 लाख रुपये (करीब 9.30 करोड़ रुपये) का बजट खर्च किया जाएगा। खांडसा रोड शहर के सबसे व्यस्ततम व्यापारिक व रिहायशी मार्गों में शुमार है, जहां चौबीसों घंटे वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। वर्तमान में सड़क की स्थिति बेहद खस्ताहाल है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों, उखड़ी बजरी और बारिश में होने वाले भारी जलभराव के कारण यहां रोजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.