Gurgaon News: भीमनगर के तालाब से हटेंगे अवैध कब्जे
गुड़गांव, अगस्त 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। पुराने शहर के मध्य स्थित भीमनगर के ऐतिहासिक तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसे एक आधुनिक और दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में निगम ने तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। तालाब की सीमा पर किए गए अवैध कब्जों को चिह्नित करने के लिए निगम ने ड्रोन सर्वे के जरिए सटीक निशानदेही का कार्य शुरू कर दिया है। निगम की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से इस तालाब का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, तालाब की गहराई बढ़ाने के लिए खुदाई और चारों तरफ वॉकिंग ट्रैक का प्राथमिक निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब अतिक्रमण हटने के बाद तालाब के आसपास एक सुंदर हरित पार्क, पौधारोपण, आकर्षक लाइटिंग और नागरिकों के बैठने के लिए बेंच इत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.