Gurgaon News: ब्लिंकिट स्टोर से 25.88 लाख रुपये के सोने-चांदी के सिक्के और नकदी लेकर मैनेजर फरार
गुड़गांव, नवम्बर 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। ब्लिंकिट के एक स्टोर पर कार्यरत मैनेजर करीब 25 लाख 88 हजार रुपये के सोने व चांदी के सिक्के और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में ब्लिंकिट के एरिया मैनेजर श्री भगवान ने बताया कि शिवपुरी स्टोर पर अजय कुमार बतौर स्टोर मैनेजर कार्यरत था। आरोप है कि आज सुबह करीब एक बजकर 35 मिनट पर स्टोर मैनेजर अजय कुमार स्टोर से कंपनी के कीमती सामान और नकदी लेकर भाग निकला।स्टोरी से मैनेजर एक ग्राम के 26 सोने के सिक्के, 0.5 ग्राम के 42 सोने के सिक्के , 10 ग्राम के 174 चांदी के सिक्के और एक लाख 27 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गया है। कुल चुराए गए सामान और नकदी की कीमत 25लाख 88 हजार रुपये है।शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.