गुड़गांव, जुलाई 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। खुद को बैंक कर्मचारी बताकर साइबर ठगी करने वाले छह जालसाजों ने पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना साइबर अपराध पश्चिम की पुलिस टीम ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, वॉकी-टॉकी और बैंक उपभोक्ताओं का गोपनीय डेटा बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल ये लोगों को फंसाने के लिए करते थे। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने गुरुग्राम के थाना साइबर अपराध पश्चिम में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि इसी साल पांच मार्च 2026 को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया। उसने पीड़ित को झांसा दिया कि उसके क्रेडिट कार्ड पर बहुत सारे रिवॉर्ड पॉइंट बकाया हैं, जिन्हें अगर वह अभी बिल में ए...