गुड़गांव, अक्टूबर 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने के लिए एक से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल https://www.hrex.gov.in पर निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन कर सकते हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदकों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। आवेदक के पास जिले का निवासी प्रमाण-पत्र (डोमिसाइल) तथा परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण एक नवंबर 2026 को कम से कम तीन वर्ष पुराना होना चाहिए तथा उसकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...