Gurgaon News: बेटी को ससुराल छोड़ने गए पिता का कार में मिला शव
गुड़गांव, नवम्बर 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। बसई रोड स्थित कुटिया मंदिर के पास एक लावारिस कार के अंदर से 50 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मदनपुरी निवासी मुकेश सभरवाल के रूप में हुई है। वह पिछले कई दिनों से लापता थे। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मुकेश सभरवाल के परिवार वालों ने बताया कि वह गत 11 नवंबर को बेटी को बेरी स्थित उसकी ससुराल छोड़ने के लिए गए थे। वहां पहुंचाने के बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिवार के मुताबिक, अक्सर ऐसा होता था कि वह बिना बताए घर से चले जाते थे और तीन-चार दिन बाद वापस लौट आते थे, इसलिए इस बार भी परिजनों ने इसे उनकी सामान्य आदत मानकर अनसुना कर दिया था। दरअसल, बड़े बेटे की दो साल पहले हुई असामयिक मौत के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.