गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। न्यू रेलवे रोड स्थित लाल अस्पताल के पास देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों युवक मियावाली कॉलोनी स्थित अपने कमरे के पास घूम रहे थे। पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में केस दर्ज आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मूल रूप से रेवाड़ी के बावल निवासी हर्ष कुमार स्पेक्ट्रा कंपनी में सर्विस मैनेजर हैं और मियावाली कॉलोनी में अपने दोस्तों के साथ किराए पर रहते हैं। हर्ष के अनुसार गुरुवार देर रात एक बजे वे कमरे से बाहर टहलने निकले थे, तभी उन्होंने देखा कि कुछ दूरी पर एक बाइक को कार ने सीधी टक्कर मार दी। पास जाकर देखा तो बाइक पर उनके दो दोस्त रोहित निवासी जाडरा, जिला रेवाड़ी और अभिषेक निवासी रिवाड़ी खेड़ा, जिला...