Gurgaon News: बुजुर्ग की जेब से 22 हजार निकाले
गुड़गांव, जुलाई 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। झाड़सा फ्लाईओवर के पास चिरंजीवी अस्पताल के सामने एक ठग ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को झूठे हादसे का नाटक कर अपनी बातों में उलझाया और पैर पकड़ने के बहाने उनकी जेब से 22 हजार रुपये निकाल लिए। पटेल नगर निवासी दीनदयाल सैनी ने सेक्टर-40 थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 19 जुलाई को वे अपनी एक्टिवा से झाड़सा गांव जा रहे थे। रास्ते में एक स्कूटी सवार ने उन्हें रोककर कहा कि पीछे एक व्यक्ति उन्हें बुला रहा है। रुकने पर पीछे से आए व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दीनदयाल की एक्टिवा से उसका हाथ टूट गया है, जबकि कोई टक्कर हुई ही नहीं थी।इसी बहस के दौरान आरोपी ने अचानक दीनदयाल के पैर पकड़ लिए और चालाकी से उनकी जेब में रखे 22 हजार रुपये निकाले निकाल कर साथी के साथ फरार हो गया। पीड़ित ने तुरंत डायल-112 पर पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.