गुड़गांव, सितम्बर 15 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद क्षेत्र में लगी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। 20 दिन में 50 फीसदी खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक की जाएंगी। नगर परिषद ने करीब 60 लाख रुपये में लाइटें ठीक करने का ठेका दिया है। नगर परिषद ने एजेंसियों को पिछले करीब ढाई माह से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को 20 दिन में ठीक करने के आदेश दिए हैं। ताकि शहर में रामलीला मंचन शुरु होने से पहले शहरी क्षेत्र की छोटी से छोटी तंग गली भी रोशनी से जगमग हो जाए। रामलीलाओं का मंचन देने के लिए रात के समय में शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा।अब खराब होने वाली स्ट्रीट लाइट को 24 से 48 घंटे में ठीक किया जाएगा। खराब स्ट्रीट लाइट की जानकारी देने के लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर भी आम लोगों के लिए सार्वजनिक...