गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सोहना एलिवेटेड हाईवे पर राजीव चौक अंडरपास के पास रोडरेज और हाथापाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। चलती गाड़ियों के बीच अचानक कट मारने को लेकर कार सवारों और एक कैब चालक के साथ कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि कार सवार युवक और एक बुजुर्ग ने बीच हाईवे पर गाड़ी रोककर कैब चालक की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच पीछे फंसी कार से सिविल ड्रेस में सर पर खाकी कैब पहने उतरे एक युवक ने दोनों पक्षों को शांत कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। राजीव चौक अंडरपास के पास लगा जाम

घटनास्थल का वर्णन प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, घटना सोहना एलिवेटेड हाईवे पर राजीव चौक अंडरपास के समीप की है। तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच अचानक एक निजी कार और टैक्सी के बीच कट मारने को लेक...