गुड़गांव, अगस्त 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,अमर मौर्य। जिले में एसआईआर कार्य में जुटे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पर काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रति बीएलो को 300 से 400 तक नोटिस मतदाताओं को वितरित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही नोटिसों की प्राप्ति और वितरण का रिकॉर्ड रखने के लिए उपस्थित शीट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कई बीएलओ को अपनी अंडरटेकिंग तैयार कर उसे अपलोड भी करना है। इन सबके बीच आवश्यक उपस्थित शीट और बीएलओ अंडरटेकिंग की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं होने से बीएलओ को इनकी व्यवस्था खुद करनी पड़ रही है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला निर्वाचन कार्यालय से आवश्यक प्रपत्र पर्याप्त संख्या में उपलब्ध करवाने की मांग की है। संघ के जिला प्रधान अशोक प्रजापति ने कहा कि बीएलओ पहले ही एसआईआर कार्य को लेकर अतिरिक्त कार्यभार के ...