Gurgaon News: बिल्ली को बचाने गई महिला बेसमेंट में गिरी
गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर-25 स्थित एक सोसाइटी के पीजी में अपनी पालतू बिल्ली को बचाने की कोशिश में एक महिला रविवार को निर्माणाधीन इमारत के गहरे बेसमेंट में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। महिला की पालतू बिल्ली अचानक सोसाइटी में बने पीजी से भागकर पास की एक निर्माणाधीन साइट के खुले बेसमेंट में चली गई थी। बिल्ली को बाहर निकालने के प्रयास में महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे 12 फीट ऊंचाई से बेसमेंट जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: मैनहोल में गिरी बच्ची, CCTV फुटेज मांगने पर भड़के बाउंसर, परिजनों को पीटा काफी मशक्कत के बाद महिला को बेसमेंट से बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.