गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वर्धन यादव ने सरकार की बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण की योजना का कड़ा विरोध जताया। कमान सराय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जब बिजली निगम मुनाफे में चल रहे है तो सरकार को इनके निजीकरण की इतनी जल्दबाजी और बेचैनी क्यों है? सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किसके दबाव में और किसके फायदे के लिए जनता की गाढ़ी कमाई से खड़े ढांचे को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस पर रोक के लिए याचिका दाखिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...