गुड़गांव, जुलाई 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बिजली की अघोषित कटौती से सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स (सारे होम्स) सोसाइटी के करीब तीन हजार परिवार परेशान हैं। आरोप है कि डीएचबीवीएन अधिकारियों की लापरवाही से अब तक उनकी सोसाइटी को 33केवी बिजली सप्लाई से नहीं जोड़ा गया है। इस सिलसिले में रॉयल ग्रीन ओनर्स कंडोमिनियम एसोसिएशन ने गुरुवार को सीएम विंडो पर शिकायत दी गई है। शिकायत के मुताबिक उनकी सोसाइटी में गांव हरसरू स्थित बिजली घर से 11केवी लाइन के माध्यम से बिजली आ रही है। यह बिजली घर उनकी सोसाइटी से करीब साढ़े छह किमी दूर है। बिजली की तार भूमिगत होने की वजह से कभी कोई इस केबल को जेसीबी से उखाड़ देता है तो कभी इसमें नमी की वजह से फाल्ट आ जाता है। इसे ठीक करने में 12 से 15 घंटे का समय लग जाता है। शिकायत में यह भी कहा है कि इस केबल म...