गुड़गांव, जुलाई 26 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। खंड के गांव खेड़ला में बिजली का करंट लगने से छह भैंस की मौत हो गई। जिससे भैंस मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीण बिजली निगम अधिकारियों से मिलकर भैंस मालिक को आर्थिक सहायता राशि दिलवाने की मांग करेंगे।

घटना का विवरण शनिवार की शाम को खंड का गांव खेड़ला से परमिट मार्ग को जाने वाली सड़क के किनारे पर बिजली आपूर्ति का एचपोल लगा है। जिस पर ट्रांसफार्मर भी लगा है। खेड़ला निवासी रोहताश शनिवार को भी अपनी भैंसों को जंगल में चराने के लिए लेकर गया था। शाम को वापस घर आते समय रोहताश भैसों को लेकर आ रहा था। इस दौरान वहा लटके बिजली का करंट लगा। बिजली का करंट लगने से एक बाद एक छह भैंस करंट की चपेट में आ गई। भैंसों को करंट लगता देख रोहताश ने दौड़कर अन्य भैंसों को घटना स्थ...