गुड़गांव, अगस्त 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बिजली के अघोषित कटौती से परेशान सेक्टर-76 स्थित सनसिटी एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों गुस्सा शनिवार देर रात फूट पड़ा। परेशान लोगों ने एसपीआर को बाबा हरबक्श सिंह चौक के समीप जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। सनसिटी एवेन्यू सोसाइटी में करीब 1500 परिवार रहते हैं। स्थानीय निवासी ने बताया कि इस सोसाइटी में 33केवी क्षमता का बिजली घर तो बना है, लेकिन पिछले एक महीने से बिजली के अघोषित कटौती ने परेशान किया हुआ है। किफायती आवास योजना के तहत विकसित इस सोसाइटी में जनरेटर की सुविधा नहीं है। ऐसे में लंबे-लंबे बिजली के अघोषित कट के चलते इनवर्टर फेल हो जाते हैं। शनिवार सुबह 11 बजे से बिजली कट लगने का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ...