गुड़गांव, अक्टूबर 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। प्रदेश के सभी बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को निजी मोबाइल से जोड़ने पर रोक लगा दी गई। शुक्रवार को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति श्योराण ने यह आदेश जारी किया। सीसीटीवी व्यवस्था को निजी मोबाइल फोन और लैपटॉप से नहीं जोड़े जाए। बच्चों की रिकॉर्डिंग को बिना अनुमति देखने, उसकी प्रतिलिपि बनाने या दूसरों तक पहुंचाने पर रोक लगाई गई है। तृप्ति श्योराण ने संस्थानों के निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ स्थानों पर सीसीटीवी व्यवस्था निजी मोबाइल फोन और लैपटॉप से जुड़ी थी। इससे बच्चों की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग अनधिकृत व्यक्तियों तक पहुंचने का खतरा रहता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सीसीटीवी व्यवस्था और उसकी रिकॉर्डिंग पर संस्थान क...