गुड़गांव, जुलाई 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार मानसूनी बारिश के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार को सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई, जिसके बाद दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। इस ठंडी और खुशनुमा हवाओं के चलते शहर के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को पिछले कई दिनों से सता रही उमस भरी तपिश और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के प्रभाव से बीते 24 घंटे के भीतर ही अधिकतम तापमान में 9.4 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे गिरकर 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि महज एक दिन पहले ...