गुड़गांव, सितम्बर 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जिले में शुक्रवार शाम एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बाद जलभराव से दिल्ली स्थित शिव मूर्ति के समीप जलभराव से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सिरहौल बॉर्डर से लेकर हीरो होंडा चौक तक लंबा जाम लग गया, जिसके बाद यातायात पुलिस को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके वाहनों को डाइवर्ट करना पड़ा। कई घंटे तक वाहन चालक यातायात जाम में फंसे रहे। हालांकि जन्माष्टमी की छुट्टी को लेकर वाहनों की संख्या कम थी। शुक्रवार शाम करीब पौने चार बजे अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली स्थित शिव मूर्ति के समीप करीब लगभग डेढ़ तक जलभराव हो गया। इससे गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ जा रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम यातायात प...