गुड़गांव, अगस्त 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष व डीसी उत्तम सिंह ने सोमवार को हुई भारी बारिश से कुछ स्थानों पर स्कूल बसों को आई दिक्कतों को लेकर अंतर-विभागीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक ली। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसमें स्कूल बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस को स्कूल रूटों पर जलभराव की स्थिति की रियल-टाइम जानकारी तैयार कर स्कूलों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बारिश वाले दिनों अथवा मौसम विभाग की...