Gurgaon News: बारिश में धीमा पड़ा बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण
गुड़गांव, जुलाई 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानसून की दस्तक के साथ ही बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर चल रहे पुराने कूड़े के निस्तारण का काम प्रभावित होना शुरू हो गया है। बारिश के कारण कूड़ा गीला होने से मशीनों के संचालन, छंटाई और निस्तारण में तकनीकी बाधाएं आ रही हैं। वर्तमान में साइट पर प्रतिदिन 4500 टन कूड़े का निस्तारण हो रहा है, लेकिन नमी बढ़ने के कारण अगले दो महीने तक इस रफ्तार में गिरावट आने की पूरी संभावना है। निगम द्वारा हाल ही में करवाए गए ड्रोन आधारित सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, बंधवाड़ी में 17 लाख मीट्रिक टन से अधिक पुराना कूड़ा 37.73 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जिसका आयतन 25.18 लाख घन मीटर से भी अधिक है। मानसून के दौरान कूड़े में नमी और वजन बढ़ने से बायो-माइनिंग की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे सूखे और गीले कचरे को अलग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.