Gurgaon News: बारिश में ट्रैफिक जवान ने खुद नाली खोलकर निकाला पानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गुड़गांव, सितम्बर 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में मूसलाधार बारिश के दौरान जलभराव के बीच गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के एक जवान की कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता की चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है। बारिश के चलते मुख्य सड़क पर गहरा पानी भर जाने से वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान ने बिना किसी झिझक के खुद आगे बढ़कर सड़क किनारे बने नाले और ड्रेनेज के चैंबर को खोला, ताकि पानी तेजी से निकल सके। जवान द्वारा अपने हाथों से कचरा और अवरोध हटाकर जलनिकासी का रास्ता बनाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया पर लोग जवान के इस मानवीय व सराहनीय प्रयास की दिल खोलकर प्रशंसा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे समर्पित कर्मी ही खाकी का मान बढ़ाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.