गुड़गांव, अक्टूबर 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। बादशाहपुर उप तहसील में आयकर विभाग की टीम द्वारा किए गए सर्वेक्षण में 65 हजार करोड़ रुपये का संपत्ति का सौदा संदिग्ध मिला है। आयकर विभाग की डायरेक्टरेट ऑफ इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन चंडीगढ़ के सर्वेक्षण में इसका खुलासा हुआ है। उप तहसील में 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रॉपर्टी सौदों में या तो जानकारी छिपाई गई या फिर फर्जी पैन कार्ड विवरण दर्ज किया गया। आयकर विभाग अब संबंधित राजस्व अधिकारियों (तहसीलदार और नायब तहसीलदार) के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।

जांच का दायरा और तरीका गुरुवार को शुरू हुई विभाग की सात सदस्यीय टीम की यह जांच शुक्रवार तड़के करीब एक बजे तक चली। जांच के दौरान राज्य के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सिस्टम (जमाबंदी रिकॉर्ड) की तुलना आयकर विभाग को भ...