Gurgaon News: बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश से सुहावना हुआ मौसम
गुड़गांव, जुलाई 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में बीते कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को आखिरकार गुरुवार दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से राहत मिली। सुबह के समय तेज धूप और नमी के कारण तापमान में बढ़त दर्ज की गई, जिससे दिनभर चिपचिपाहट भरी गर्मी बनी रही। हालांकि, दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल घिर आए। शहर के कई हिस्सों में गिरी बौछारों से हवा में ठंडक घुल गई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिला मुख्यालय पर शाम पांच बजे तक चार एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट तो आई, लेकिन हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से हल्की उमस बनी रही।
मानेसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.