गुड़गांव, अक्टूबर 11 -- Gurgaon News: रेवाड़ी, गौरव चौधरी। घंटेश्वर मंदिर के पास सब्जी खरीद रही एक महिला को तीन लोगों ने बातों में उलझाकर सोने के कड़े, झुमके और अंगूठियां उतार ली। पीड़ित महिला मलिका रानी ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को घंटेश्वर मंदिर के पास रेहड़ी से सब्जी खरीद रही थी। इस करीब 25 साल की एक युवती उसे सब्जी खरीदने के बहाने जीवली बाजार मोड़ के पास दूसरी रेहड़ी तक ले गई। वहां उसे एक महिला और पुरुष मिले। आरोप है कि महिला ने उसे रुमाल सुंघाया। इसके बाद तीनों उसे सहारा देकर पास खड़े ई-रिक्शा में ले गए। बातचीत के दौरान एक महिला को अलका नाम से पुकारा जा रहा था। महिला ने अपनी शिकायत में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़िता ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों ने उसके सोने के कड़े, झुमकियां और अंगूठियां उतरवा ली...