गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। यातायात पुलिस ने जांच के दौरान चोरी की बाइक को बरामद किया। बस स्टैंड के पास वाहन जांच कर रही टीम को देखकर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जब ई-चालान मशीन के जरिए रिकॉर्ड खंगाला, तो वह मोटरसाइकिल दिल्ली के थाना महरौली क्षेत्र से चोरी की निकली। एएसआई राकेश अपनी टीम के साथ बस स्टैंड के पास जांच कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस टीम को नजदीक आते देख दोनों बाइक छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: दिल्ली दिवानगंज में छिपाकर रखी गईं चोरी की दो बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज वाहन...