गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 27 अक्तूबर को कादीपुर एनक्लेव से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हुई थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम ने गुरुवार को अल्पाइन स्कूल के पास से आरोपी सूरज निवासी बांका, बिहार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में चोरी और अन्य मामलों में 14 पुराने मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली है और आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। अंबेडकर चौक पर मिला खोया मोबाइल मालिक को सौंपागुरुग्राम। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने अंबेडकर चौक पर तैनात हवलदार जुग्राम और होमगार्ड राय सिंह को ड्यूटी के दौरान एक लावारिस फोन मिला। जवानों ने फोन को सुरक्षित...