गुड़गांव, अक्टूबर 4 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। अभयुपर में आयोजित दो दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में एक लाख का पुरस्कार बहू अकबरपुर की टीम ने जीता। दूसरे नंबर पर प्रतियोगिता की मेजबान अभयपुर टीम रही। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर खंड के गांव अभयपुर में दो दिवसीय ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिताा हुई। इसमें क्षेत्रीय से लेकर राज्यस्तरीय समेत 60 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये की कबड्डी मुकाबला शनिवार रात 12 बजे खत्म हुआ। फाइनल मैच बहू अकबरपुर तथा मेजबान गांव अभयपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें बहू अकबरपुर की टीम ने अभयपुर टीम को मैच में शुरू से ही अंकों की बढ़त बनाते हुए आखिर में आठ अंकों से हरा दिया। बहू अकबरपुर टीम को प्रथम पुरस्कार में एक लाख रु...