गुड़गांव, अगस्त 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सदर बाजार के पास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए निगम द्वारा बनाई गई बहुमंजिला पार्किंग योजनागत कमियों के कारण सफेद हाथी साबित हो रही है। पार्किंग के सामने मुख्य सड़क पर सही जगह कट नहीं होने के कारण वाहन चालक इस पार्किंग तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। स्थिति यह है कि 200 से अधिक वाहनों की क्षमता वाली इस आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग में रोजाना महज 30 से 35 वाहन ही पार्क हो पा रहे हैं, जबकि बाहर सड़कों पर दिनभर गाड़ियों का जमावड़ा और जाम लगा रहता है। राजीव चौक और सोहना चौक की तरफ से सदर बाजार या आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में आने वाले वाहन चालकों को बहुमंजिला पार्किंग तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। सड़क पर सीधा कट न होने के कारण चालकों को शिवमूर्ति के पास जाकर ...