Gurgaon News: बहन को प्रताड़ित करने का विरोध किया तो साले को चाकू मारा
गुड़गांव, अक्टूबर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। बहन को प्रताड़ित करने का विरोध करने और मामले को सुलझाने गए साले पर उसके जीजा और उसके बड़े भाई ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और पीछे से कमर पर चाकू से दो गंभीर वार किए। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सेक्टर-14 थाने में सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तरप्रदेश के हाथरस निवासी अन्नू ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बहन पूनम की शादी सोनू के साथ हुई थी। आरोप है कि सोनू उसकी बहन को लगातार परेशान करता था, जिसके चलते पूनम पिछले तीन महीनों से अपने मायके में ही रह रही थी। विवाद तब और बढ़ गया जब पीड़िता का भाई विनीत सेक्टर-14 क्षेत्र में रैपिडो चला रहा था, तभी रास्ते में सोनू और उसके तीन दोस्तों ने उसे घेरकर उसके साथ मारपीट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.