Gurgaon News: बस चालक पर मुकदमा दर्ज
गुड़गांव, जुलाई 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। शनिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खांडसा मंडी के समीप सड़क पर खड़ी एक बस से टकराकर मोटरसाइिकल सवार एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल की पहचान मानेसर निवासी अनवर अली के रूप में हुई है। इस घायल को अंबाला के गांव बेडो निवासी विरेंद्र कुमार ने अस्पताल में दाखिल करवाया। वह गांव मानेसर में काम करता है। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह खांडसा मंडी के समीप से जा रहा था। लोगों की भीड़ देखकर रुक गया। उसने अनवर अली को खून से लथपथ हालत में देखा तो उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: सड़क हादसे में मोटरसाइिकल सवार घायल थाना सेक्टर-37 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.