गुड़गांव, अक्टूबर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम में पर्यावरण संरक्षण और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बसई गांव से छापेमारी कर 750 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया है। छापेमारी की कार्रवाई गुरुग्राम क्षेत्र (उत्तर) के सहायक पर्यावरण अभियंता कामेश के नेतृत्व में की गई। यह कार्रवाई विशेष रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के अवैध उपयोग, भंडारण और वितरण पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई। अभियान के दौरान प्रदूषण बोर्ड की टीम ने गुरुग्राम के बसई गांव में औचक निरीक्षण किया। टीम को क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के अवैध भंडारण को लेकर गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक विशेष गोदाम की ...