गुड़गांव, सितम्बर 6 -- Gurgaon News: - राम भरोसे नगर निगम की सुरक्षा, किसी भी कार्यालय में नहीं है सुरक्षा के इंतजाम - सेक्टर-34 स्थित कार्यालय के मुख्य द्वारों पर न मेटल डिटेक्टर और न गार्ड, तीन हजार कर्मचारियों और हजारों नागरिकों की जान जोखिम में

सुरक्षा में कमी गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सेक्टर-34 स्थित नगर निगम मुख्यालय को दो बार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। संवेदनशील सरकारी परिसर होने के बाद भी यहां आने-जाने वाले लोगों की न तो कोई जांच होती है और न ही कोई पूछताछ। दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर न तो मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और न ही सुरक्षाकर्मी की उचित तैनाती की गई है। रोजाना हजारों नागरिकों और करीब तीन हजार कर्मचारियों और अधिकारियों की मौजूदगी वाल...