गुड़गांव, नवम्बर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर बने कूड़े के पहाड़ को साफ करने को लेकर नगर निगम ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में गुरुवार को एक नया हलफनामा दाखिल किया है। निगम ने एनजीटी के समक्ष बंधवाड़ी के कूडे को पूरी तरह निस्तारित करने के लिए 31 जुलाई 2027 की नई डेडलाइन तय की है।

बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण की नई समयसीमा निगम ने स्वीकार किया है कि तमाम कोशिशों के बावजूद 31 अक्तूबर 2026 तक साइट पर 14.8 लाख मीट्रिक टन कूड़ा बिना निस्तारित किए बचा हुआ है। जबकि निगम ने पहले 14 फरवरी 2027 तक कूड़ा निस्तारित करने का लक्ष्य एनजीटी के सामने रखा था। एनजीटी में सौंपे गए शपथ पत्र के अनुसार, निगम की दो अधिकृत एजेंसियां अपने मौजूदा समझौतों के तहत फरवरी 2027 के अंत तक कुल 16.8 लाख मीट्रिक टन कूड़े का सं...