गुड़गांव, जुलाई 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हेलीमंडी के वार्ड नंबर आठ चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख के जेवरात और नगदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के बनारस में काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन करने गया हुआ था। पुलिस ने शिकायत पर पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर पांच निवासी मदन लाल गुप्ता ने बताया कि उनके भतीजे दिवाकर मित्रा गुप्ता हेलीमंडी मार्केट में बनारसीदास लाला रामनिवास के नाम से दुकान चलाते हैं। दिवाकर छह जुलाई की रात को अपने मकान का ताला लगाकर परिवार सहित बनारस गए थे। अगले दिन सात जुलाई की सुबह करीब 7:40 बजे मदन लाल को सूचना मिली कि दिवाकर के घर का ताला टूटा हुआ है। मौके पर जाकर देखा गया तो चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर रखी गोदरेज की अल...