गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। फ्लैट निर्माण में देरी पर सेक्टर-37सी स्थित आशियारा सोसाइटी के खरीदारों ने निर्माणाधीन स्थल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन इस सोसाइटी का निर्माण तीन साल पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक 80 प्रतिशत निर्माण हुआ है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए बिल्डर हर बार नई समयावधि दे देता है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक हरियाणा सरकार की किफायती आवास योजना के तहत यह रिहायशी परियोजना साल 2018 में लांच हुई थी। गत 22 अक्टूबर को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारियों ने निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर बिल्डर और फ्लैट खरीदार मौजूद थे। बिल्डर ने इस परियोजना को पूरी करने की नई समयावधि दे दी, जिसने फ्लैट खरीदारों की...