गुड़गांव, अगस्त 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई दी। गुरुवार को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस बार हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अगस्त को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। भव्य परेड की सलामी लेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डीसी उत्तम सिंह ने समारोह की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित समारोह से जुड़े विभिन्न प्रबंधों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह देश...