Gurgaon News: फुटओवर ब्रिज पर टाइल से हमला कर युवक की हत्या
गुड़गांव, अक्टूबर 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। ओल्ड गुरुग्राम में स्थित पुलिस लाइन के ठीक सामने स्थित फुटओवर ब्रिज पर कहासुनी होने पर एक व्यक्ति की भारी इंटरलॉकिंग टाइल (पत्थर) से वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान कुतोपुरी, जिला रेवाड़ी निवासी 38 वर्षीय निशांत कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। खून से लथपथ मिला शव, पास पड़ा था खून से सना पत्थर
घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य बुधवार देर रात को फुटओवर ब्रिज पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के शरीर और सिर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले। शव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.