गुड़गांव, अक्टूबर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम की फारमार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ गेहूं के व्यावसायिक लेन-देन के नाम पर दो करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी देकर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा-दो की टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सॉफ्टवेयर तैयार करने का काम करता है, जिसने पैसों के लालच में फर्जी बैंक गारंटी तैयार की थी। इस मामले का मुख्य आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। उद्योग विहार थाना पुलिस को दी गई शिकायत में फारमार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी ने बताया था कि भारतीय नेचुरल प्रोडक्ट्स का प्रोपराइटर राजेंद्र चेरूकुरी उनकी कंपनी के संपर्क में आया था। शुरुआत में गेहूं की आपूर्ति के लेन-देन पूरी तरह सामान्य रहे, जिससे आरोपी पर व...