गुड़गांव, नवम्बर 6 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। दीवाली पर फरीदाबाद में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने आठ स्थान निर्धारित किए हैं। पटाखे चलाने के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। सात और आठ नवंबर को प्रमाणित ग्रीन पटाखे तय समय पर ही चलाए जा सकेंगे। जिलाधीश ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किए। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सात और आठ नवंबर को ही ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए सुबह और शाम का समय निर्धारित किया गया है। लोग सुबह छह से सात बजे तक और रात आठ से दस बजे तक ही पटाखे चला सकेंगे। निर्धारित समय के अलावा पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। सामान्य पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक जारी रहेगी...