गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। गांव दौला में प्रसाधन (कॉस्मेटिक) दुकान में आग लगने से बाइक समेत कीमती सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब 40 मिनट में आग को काबू किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सोहना के गांव दौला में सोमवार रात स्थानीय निवासी सुभाष की बंद प्रसाधन सामग्री की दुकान में आग लग गई। दुकान के साथ में ही सुभाष का मकान है। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे दुकान से धुंआ बाहर निकलता दिखा। उसने मकान से बाहरर निकलकर देखा तो आग दुकान के अंदर लगी हुई थी। यह भी पढ़ें- Mathura News: कॉस्मेटिक दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला उसने आग को काबू करने के लिए ग्रामीणों को मदद के लिए शोर मचाकर बुलाया। दुकान पर लगा लकड़ी के दरवाजे को खोला तो अंदर रख सामान आग में चल रहा था। इसकी...