Gurgaon News: प्रशांत सोसाइटी की लिफ्ट पर चली गोली,प्रोपर्टी डीलर पर मामला दर्ज
गुड़गांव, अगस्त 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-52 स्थित दि प्रशांत को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर गन से छेड़छाड़ के दौरान अचानक से गोली चल गई। गोली लिफ्ट के दरवाजे में सुराख कर बाहर निकल गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। मामले का खुलासा लिफ्ट क्षतिग्रस्त मिलने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हुआ। सोसायटी प्रबंधन ने सेक्टर-53 थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया है。
लिफ्ट में दिखा सुराख, फुटेज में हथियार संग दिखे तीन संदिग्ध सोसाइटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार यह घटना 8 अगस्त की देर रात करीब डेढ़ बजे की है। निवासियों ने जब लिफ्ट का इस्तेमाल किया तो उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.