गुड़गांव, अक्टूबर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम के लोग लगातार साझा करते रहे अपडेट, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की प्रतिक्रियाओं पर भी बनी रही नजर, युवाओं समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किए प्रदर्शन से जुड़े अपडेट गुरुग्राम, साक्षी रावत। दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को लेकर जहां राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, वहीं गुरुग्राम में भी सुबह से सोशल मीडिया पर इसकी हलचल बनी रही। युवा, स्थानीय लोग और दिल्ली आने-जाने वाले यात्री प्रदर्शन से जुड़ी खबरों, तस्वीरों और वीडियो के जरिए घटनाक्रम पर नजर रखते रहे। दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर बैरिकेडिंग, वाहनों की जांच और जाम की खबरों ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी, दिल्ली में फिर भी हो रहा प्रदर्शन; कहां से आए हजारों प्रदर्श...