गुड़गांव, सितम्बर 13 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। सोहना शहर के पुराना लेबर चौक के समीप पेयजल आपूर्ति की लाइन टूट जाने से करीब 25 कॉलोनियों के 20 हजार घरों में पीने का पानी नहीं पहुंचा। रविवार को पेयजल आपूर्ति न होने से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर परिषद के वार्ड 14 में पुराना लेबर चौक के समीप नगर परिषद के ठेकेदार बरसाती पानी निकासी के लिए नई लाइन और फर्श डालने का काम कर रहे। खुदाई के दौरान पेयजल आपूर्ति की मुख्य लाइन टूट गई। जानकारी न होने के कारण लोग सुबह दस बजे तक पेयजल का इंतजार करते रहे, लेकिन जैसे ही सोशल मिडिया के माध्यम से लोगों को पाइप टूटने की जानकारी मिली वैसे ही लोगों ने बाजार से पानी खरीदना शुरू कर दिया। मुख्य लाइन टूटने से हरिनगर, आंबेडकर कॉलोनी, शिव कॉलोनी समेत अन्य कॉलोनियों में पेयजल की आपूर्ति नह...